फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किरण खेर ने आयोग से मांगी शिकायत की कॉपी

किरण खेर ने आयोग से मांगी शिकायत की कॉपी

Tue, 14 May 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
किरण खेर ने आयोग से मांगी शिकायत की कॉपी
चंडीगढ़। भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को रविवार चुनाव आयोग ने एक शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सोमवार को शिकायत की कापी न मिलने पर किरण खेर ने इसकी कापी मांगी है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अफसर ने बताया कि किरण खेर को शिकायत की एक कापी भेज दी गई है। इस पर वे 24 घंटे में जवाब देंगी। बच्चों से प्रचार को लेकर पहले भी किरण खेर को चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। इसमें पार्टी के प्रचार के लिए बच्चों का उपयोग करते हुए अरोड़ा और खेर को दर्शाता है। वीडियो में अरोड़ा के साथ लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर के लिए बच्चों को वोट मांगते हुए दिखाया गया है। वीडियो में नरेश अरोड़ा और बच्चों को मोदी है तो मुमकिन है और फिर एक बार मोदी सरकार, जैसे नारे लगाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की ओर से शिकायत में लिखा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश अरोड़ा को बच्चों की मदद से भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और खेर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते देखा गया। बच्चे भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के पोस्टर पकड़े हुए थे। उन्हें बच्चों और बीजेपी और मोदी के पक्ष में नारे लगाते हुए मार्गदर्शन करते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग पहले दे चुका है चेतावनी
बीते रोज बच्चों से प्रचार कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। जिस पर आयोग की ओर से किरण खेर को नोटिस भेजा गया था। नोटिस के जवाब में लिखा था कि उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया है और आगे से ऐसा नहीं किया जाएगा। आयोग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed