{"_id":"5cd9d498bdec2207334c3610","slug":"101557779608-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में मनाया गया इंटरनेशनल नर्सेज वीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में मनाया गया इंटरनेशनल नर्सेज वीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीजीआई में इंटरनेशनल नर्सेज डे मनाया गया। यह महत्वपूर्ण दिन फ्लोरेंस नाइटिनगेल के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। उन्हें ही नर्सिंग प्रोफेशन का संस्थापक माना जाता है। इस उपलक्ष्य पर पूरे सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में पीजीआई के भार्गव आडिटोरियम में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने किया। नर्सेज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मरीज और डाक्टर के बीच कड़ी एक नर्स होती है। अस्पताल में जब मरीज दाखिल होता है तो उसके संपर्क में सबसे ज्यादा नर्स होती है। वही मरीज का दर्द समझ सकती हैं और वही उनका हौसला बढ़ातीं और प्रेरित कर सकती हैं। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एके गुप्ता ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका की सराहना की और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 130 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान कैंप का उद्घाटन प्रोफेसर जगतराम ने किया। रविवार को नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से वकाथन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नर्सिंग एसोसिएशन के कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन के एचओडी प्रोफेसर रतिराम, चीफ नर्सिंग आफिसर जसपाल कौर, मंजीत कौर , डा. सुचेत, पीसी शर्मा, शिंदर पाल, नरेंद्र त्यागी, अंजू बाला, विनोद कुमार, मनवीर कौर, स्वीटी कटोच सहित कई लोग मौजूद रहे।