{"_id":"5c311818bdec2256b61c2b03","slug":"101546721304-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी भर्ती में अ ब शिक्षकों को मिलेंगे पंजाबी में भी प्रश्\nनपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी भर्ती में अ ब शिक्षकों को मिलेंगे पंजाबी में भी प्रश् नपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी भर्ती में उम्मीदवारों को अब पंजाबी में भी मिलेगा प्रश्नपत्र
-10 जनवरी तक भर सकेंगे पंजाबी मीडियम के लिए आवेदन
- यूनियन ने शिक्षा विभाग के इस फैसले का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) भर्ती में आवेदक अब अंग्रेजी के अलावा पंजाबी भाषा में भी प्रश्न का हल कर सकते हैं। इससे पंजाबी भाषा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को काफी राहत मिल गई है। समग्र शिक्षा चंडीगढ़ ने उम्मीदवारों की मांग को देखते हुए जेबीटी भर्ती परीक्षा में पंजाबी भाषा की ऑप्शन भी रखी है, इसके लिए उम्मीदवारों के लिए पंजाबी मीडियम ऑप्शन भरने का भी मौका दिया गया है। वे 10 जनवरी तक आफिशियल वेबसाइट पर अपनी आईडी से पंजाबी मीडियम की ऑप्शन भर सकते हैं।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी की 418 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिनकी अंतिम तारीख एक नवंबर 2018 थीं। वहीं भर्ती की परीक्षा के लिए अंग्रेजी के अलावा पंजाबी मीडियम के लिए उम्मीदवारों ने काफी मांग की थीं। इसी को देखते हुए विभाग ने चार जनवरी से लेकर दस जनवरी तक आवेदकों को पंजाबी मीडियम के लिए ऑप्शन भरने का समय दिया है।
इस फैसले का यूनियन ने किया स्वागत
जेबीटी भर्ती में उम्मीदवारों को पंजाबी में प्रश्नपत्र देने के फैसले का यूटी कैडर एजूकेशन इंप्लाइज यूनियन ने स्वागत किया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकली इन 418 पदों के टेस्ट में पंजाबी भाषा को लेकर यूनियन भी काफी लंबे समय से मांग कर रही थीं। यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि चंडीगढ़ में पंजाबी और हिंदी दोनों भाषाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन पंजाबी भाषा के साथ हमेशा ही सौतेला जैसा व्यवहार करता रहा है। यूनियन ने यूटी में सभी विभागों में पंजाबी, हिंदी और अंग्र्रेजी तीनों भाषाओं में काम होने की मांग की।