फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एनजीटी ने कूड़ा अलग करने के लिए निर्देश

एनजीटी ने कूड़ा अलग करने के लिए निर्देश

Fri, 16 Nov 2018 01:34 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी ने कूड़ा अलग करने के लिए निर्देश
एनजीटी ने निगम को कूड़ा अलग करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के साथ कचरा प्रबंधन साइटों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने चंडीगढ़ नगर निगम को घरों से कचरा अलग करने और बल्क जनरेटरों को बड़े स्तर पर कचरे का प्रबंधन न करने के लिए दंडित करने को कहा है।
एनजीटी की क्षेत्रीय निगरानी समिति की अध्यक्ष राजवंत संधू ने नगर निगम कमिश्नर केके यादव, एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग व तिलक राज, अधीक्षक अभियंता संजय अरोड़ा और अरजीत सिंह और एमओएच डॉ. प्रदीप वासेसी सहित अन्य अधिकारियों के साथ निगम के कचरा प्रबंधन साइटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने नगर निगम कार्यालय भवन में आयोजित बैठक में चंडीगढ़ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली की भी समीक्षा की। नगर निगम कमिश्नर ने उन्हें अपशिष्ट संग्रह, परिवहन और एमएसडब्ल्यू के निपटान की जानकारी दी गई। निगम की ओर से ठोस कचरे के संग्रह और निपटान के लिए अपनाई गई विस्तृत पद्धतियों और कदमों के बारे में प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संधू ने डड्डूमाजरा स्थिति ग्रीनटेक सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट का भी दौरा किया। उन्होंने कंपोस्ट प्लांट भी देखा व गीले कचरे से खाद बनाने की योजना की सराहना की। उन्होंने डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड को भी देखा। उन्हें बताया गया कि यहां निगम गहरी खोदाई कर कचरे को डंप करने की योजना पर काम हो रहा है। उन्होंने सेक्टर-11 के सहज सफाई केंद्र का भी दौरा किया। सेक्टर-36 के फ्रेगरेंस गार्डन में पिट्स बना कर कंपोस्ट तैयार करने की योजना पर भी नजर डाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थित अपशिष्ट संयंत्र का भी दौरा किया। वहां पर उन्होंने निगम की अपशिष्ट से टाइल बनाने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया के बायोमेथेनेशन प्लांट और गोशाला का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed