फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अब नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अब नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

Tue, 20 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अब नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क
कार्ड से भुगतान करने पर नहीं लगेगा शुल्क
विज्ञापन

-अप्रैल से शहर के सभी ई-संपर्क केंद्रों पर बदलेगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
डेबिट व क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान करने पर अब अतिरिक्त शुल्क मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नहीं वसूूला जाएगा। यूटी प्रशासन का आईटी डिपार्टमेंट नई व्यवस्था लागू कर रहा है ताकि डिजिटल पेमेंट करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क न वसूला जाए। इसके लिए प्रशासन शहर के सभी सरकारी व गैर सरकारी बैंक ों से बातचीत कर रहा है। यह नई व्यवस्था अप्रैल से शहर के सभी ई-संपर्क केंद्रों व पब्लिक डीलिंग स्टेशन पर लागू कर दी जाएगी।
नई व्यवस्था के लागू होने से नेट बैंकिंग और कार्ड पेमेंट पर अब बैंकों को एमडीआर के रूप में अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। अभी तक कार्ड से 2 हजार रुपये तक पेमेंट करने पर उपभोक्ताओं को 0.9 प्रतिशत एमडीआर देना पड़ता है, जबकि 2 हजार रुपये से ऊपर कार्ड पेमेंट करने पर उपभोक्ताओं को 1 प्रतिशत एमडीआर देना पड़ता है। वहीं, नेट बेंकिंग पर उपभोक्ताओं को 10 रुपये तक एमडीआर देना पड़ता है।
विज्ञापन


एडमिनिस्ट्रेशन की सभी सेवाओं पर एमडीआर से छूट
आईटी डिपार्टमेंट के मुताबिक ई-संपर्क केंद्रों व अन्य पब्लिक विंडो पर सेवाओं के लिए भुगतान करने पर एमडीआर से छूट दी जाएगी। शहर में करीब 1.50 लाख लोग डेबिट व क्रेडिट क ार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed