{"_id":"5956a89f4f1c1b44748b4614","slug":"101498851487-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 2600 पेट्रोल पंप ने ठप रखी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 2600 पेट्रोल पंप ने ठप रखी खरीद
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 2600 पेट्रोल पंपों ने ठप रखी खरीद
- सरकार के खिलाफ उतरे प्रदेश के पंप संचालक
- रोजाना तेल के रेटों में बदलाव का विरोध, आज तक रहेगी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
केंद्र सरकार की ओर से रोजाना पेट्रोल व डीजल के रेटों में बदलाव करने की व्यवस्था के खिलाफ हरियाणा के पेट्रोल पंप संचालक लामबंद हो गए हैं। इन संचालकों ने जहां प्रदेश में दो दिन की नो परचेज हड़ताल की शुरू कर दी है, वहीं इन संचालकों ने ऑयल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की खरीद भी बंद रखी। शनिवार तक यह हड़ताल जारी रहेगी। अंबाला, पानीपत, रेवाड़ी और बहादुरगढ़ ऑयल कंपनियों के टर्मिनल कार्यालयों पर प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान टर्मिनल से पेट्रोल पंपों तक जाने वाले तेल टैंकरों को रोका गया।
ऑल हरियाणा पेट्रोल पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशेर सिंह गोगी और सदस्य नवरत्न गर्ग ने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा रोजाना पेट्रोल व डीजल के दाम तय किए जा रहे हैं। इस कारण पंप संचालकाें को भारी नुकसान हो रहा है।
नेताओं ने कहा कि पंप संचालक पेट्रोल व डीजल एमआरपी पर नहीं बल्कि आरएसपी (रिस्ट्रिक्टड सेल्स प्राइस) पर बेचते हैं। इसलिए संचालकों द्वारा यदि आज खरीदा गया तेल के स्टॉक का रेट ज्यादा है और अगले दिन रेट कम हो जाता है, इससे पंप संचालकों को भारी नुकसान होता है। क्योंकि पंप संचालकों को ग्राहक को उसी रेट पर तेल बेचना है, जो रेट तेल कंपनियां रोजाना रिवाज्इड कर रही हैं। उनके अनुसार चूंकि पिछले कई दिनों से पेट्रोल रेट कम हो रहा है, इसलिए उनका नुकसान बढ़ रहा है। जो पंप संचालक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए 01 जुलाई को भी हड़ताल जारी रहेगी। एक जुलाई तक जिस पंप पर तेल का स्टॉक खत्म हो गया, वहां लोगों को भी तेल नहीं मिलेगा।