{"_id":"594d6ffd4f1c1b1a098b46c9","slug":"101498247165-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला शहर मार्केट कमेटी के पांच अधिकारी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला शहर मार्केट कमेटी के पांच अधिकारी चार्जशीट
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला शहर मार्केट कमेटी के पांच अधिकारी चार्जशीट
- मार्केट फीस की चोरी रोकने में लापरवाही बरतने का पाया गया दोषी
- सीएम विंडो पर हुई शिकायत के आधार पर जांच के बाद की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने सीएम विंडो की शिकायतों को हलके में लेने पर एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। सीएम विंडो पर 2016 में आई शिकायत पर जांच के बाद अंबाला शहर मार्केट कमेटी के तत्कालीन सचिव राजीव चौधरी व राकेश जैन, सहायक सचिव विशाल गर्ग, मंडी सुपरवाइजर जसमेर सिंह व नीलामी रिकार्डर निर्मल कुमार को मार्केट फीस की चोरी रोकने में लापरवाही का दोषी पाए जाने पर चार्जशीट किया गया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों पर नियम-8 के तहत कार्रवाई की गई है।
शुक्रवार को यहां सीएम विंडो की समीक्षा बैठक के दौरान अंबाला शहर मार्केटिंग बोर्ड के नोडल अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबाला शहर की मार्केट कमेटी में मार्केट फीस की चोरी करने की शिकायत आई थी, इस पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वे नाकाम रहे।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि सीएम विंडो पर आई करीब 3 लाख 4 हजार जन शिकायतों में से लगभग ढाई लाख का निपटारा कर दिया गया है। वे शिकायत निवारण के लिए मनोनीत नोडल अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि गलत कार्य करने वाले कर्मचारी, अधिकारी या अन्य किसी भी व्यक्ति का बचाव नहीं किया जाना चाहिए। दोषी व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए ताकि जनता में सकारात्मक संदेश जाए। शिकायतों के मामले में चल रही विभागीय जांच में गुप्ता ने तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।