{"_id":"594193994f1c1b2f7b8b47d7","slug":"101497469849-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्डन कांप्लेक्स की चारदिवारी तोड़कर बनाए रास्तों को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्डन कांप्लेक्स की चारदिवारी तोड़कर बनाए रास्तों को किया बंद
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार बना बंद किए अवैध रास्ते, रात को फिर से खोले
- माडर्न कांप्लेक्स में नगर निगम की रेड विंग ने की थी कार्रवाई
मनीमाजरा।
लंबे समय से माडर्न कांप्लेक्स के लोगों की इस मांग पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के रोड विंग ने अवैध रास्तोें को बुधवार बंद कर दिया है। वहीं बुधवार को देर रात को एक समुदाय विशेष के लोगों ने धार्मिक स्थल के पास से इस दीवार तोड़ कर फिर से अवैध रास्ता बना दिया। इससे स्थानीय लोगों में हुए विवाद की सूचना के बाद टीम से सहित मौके पर पहुंचे मनीमाजरा थाने के एसएचओ ने इस अवैध रास्ते को बांस बल्ली लगाकर बंद करवाया और एहतियातन मौके पर पुलिस बल की तैनातगी की।
यह रास्ते माड़ी वाला टाउन के रहने वाले लोगों ने माडर्न कांप्लेक्स की चारदीवारी को तोड़कर बनाए थे। लोगों के विरोध की आशंका के कारण रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा और मनीमाजरा थाना पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड कर्नल गुरसेवक सिंह ने कैटेगरी 2 और 4 के सामने बनाए गए अवैध रास्तों को बंद करवाने के लिए निगम कमिश्नर और एसएसपी को भी मिलकर गुहार लगाई थी। यही नहीं इस संबंध में उन्होंने मेयर और सांसद किरण खेर को भी मांग पत्र सौंपा था। गुरसेवक सिंह का कहना कि इन रास्तों से असामाजिक तत्व कांप्लेक्स में चोरी व अन्य वारदातों को अंजाम देते थे। जबकि अशोक कलसी, आरपी सिंह और तलविंदर सिंह का कहना कि इसे बंद करने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा का कहना कि लोगों के विरोध करने की आशंका के चलते पुलिस की मदद ली गई थी। इन रास्तों में माडर्न कांप्लेक्स की मिनी बूथ मार्केट के साथ तोड़ी गई दीवार, जिसके साथ माड़ी वाला टाउन की मस्जिद के साथ माडर्न कांप्लेक्स के स्कूल के सामने दीवार तोड़कर बनाया मुख्य रास्ता था। हालांकि मिनी बूथ मार्केट के कुछ लोगों ने कार्रवाई विरोध भी किया।
कोट :
मस्जिद के पास से दीवार तोड़कर अवैध रास्ता बनाने को लेकर हुए विवाद की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - हरमिंदरजीत सिंह, एसएचओ, मनीमाजरा।