{"_id":"68e7f5a2d5e7884d2d0816b4","slug":"10-complaints-were-received-at-the-resolution-camp-most-of-which-were-resolved-on-the-spot-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19788-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: समाधान शिविर में आईं 10 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: समाधान शिविर में आईं 10 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निपटारा
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने वीरवार को सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 10 मामले आए जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया जबकि शेष समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
सेक्टर-19 निवासी गुरमीत कौर ने राशन कार्ड कटने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कार्यालय को त्वरित कार्रवाई करते हुए राशन कार्ड दोबारा जारी करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी ने बताया कि लाभार्थी की आय की पुष्टि हो चुकी है और जल्द ही नया राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
सेक्टर-20 के गांव कुंडी निवासी नरेश कुमार ने मुख्य सड़क और गलियों की हालत की शिकायत की। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। गांव कामी के निवासियों की ओर से एससी चौपाल में कचरा डाले जाने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शामलात भूमि पर 2004 से पूर्व के कब्जाधारियों के अनधिकृत 500 वर्ग गज तक के घरों को नियमित करने की राज्य सरकार की योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।