{"_id":"5d56e91b8ebc3e89aa73d638","slug":"youth-killed-after-bullet-palwal-news-noi45538063","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते हुए युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते हुए युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। गांव दुर्गापुर में घर में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया वहीं नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर स्थानीय निवासी बलदेव को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि गांव दुर्गापुर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अदालत में स्टांप पेपर बेचने का काम करता है। उसके तीन लड़के हैं और तीनों ही नौकरी करते हैं। सबसे छोटा बेटा तरुण पटौदी में नौकरी करता है और रोजाना गांव से आता जाता है। दूसरा बेटा नवीन नोएडा में नौकरी करता है और 15 अगस्त की छुट्टी होने कारण घर पर आया हुआ था। मंगलवार की रात के समय परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये। मुकेश का बेटा तरुण घर में चौबारे पर और अन्य सदस्य नीचे सो गए। रात के करीब 2 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर नींद से जागे नवीन ने देखा की पड़ोस में रहने वाला बलदेव अपने हाथ में कट्टा लेकर छत पर खड़ा था। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो मुकेश को जान से मारने की नीयत से कट्टा तान दिया। नवीन ने बलदेव की कोली भर ली और उसके हाथ से कट्टा छीना। छीना झपटी में बलदेव गिर गया तथा इतने में और घर वाले भी छत पर आ गये जिन्होंने बलदेव को मौके पर ही पकड़ लिया। नवीन ने देखा की तरुण खून से लथपथ पडा हुआ था। उसे गंभीर स्थिति में तुरंत अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक तरुण के पिता मुकेश की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर बलदेव को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।