फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman dies in collision with car, one injured

Palwal News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक घायल

Sat, 03 Feb 2024 10:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 03 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in collision with car, one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों घटना की जानकारी पुलिस दी। पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

होडल थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, पलवल के हरीनगर निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है। उसकी 31 वर्षीय पत्नी निशा अपने तीन बच्चों के साथ पलवल के हरीनगर में रहती थी। दो दिन पहले उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर होडल बाईपास के नजदीक किराए का कमरा लेकर रहने के लिए आई थी। शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी निशा गांव सौंदहद निवासी राहुल सौरोत के साथ बाइक पर बैठकर डिश टीवी की छतरी का सामान लेने के लिए जा रही थी, जब उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर स्थित गौढोता चौक के पास पहुंची तभी अज्ञात कार के ड्राइवर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े जिसमें राहुल को चोट लगी जबकि उसकी पत्नी निशा की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed