फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman dies after being hit by trolley, family jammed highway

ट्रॉला की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 17 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by trolley, family jammed highway
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित सोफ्ता मोड़ पर शुक्रवार को ट्रॉला की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक ट्रॉला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों ने सोफ्ता मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक ट्रॉला चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक छतरपाल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब गांव डीग निवासी रामरति सोफ्ता मोड़ के समीप सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान ट्रॉला चालक ने लापरवाही से ट्रॉला चलाते हुए रामरति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामरति ट्रॉला के नीचे जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed