{"_id":"67ec4307ac90c2e9d209ee52","slug":"woman-and-youth-injured-in-car-collision-case-registered-palwal-news-c-24-1-as11003-113230-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कार की टक्कर से महिला व युवक घायल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कार की टक्कर से महिला व युवक घायल, केस दर्ज
विज्ञापन
-एक अन्य मामले में कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे हसनपुर चौक के निकट कार सवार की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए पलवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक गाड़ी को मौके से लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव भिडूकी निवासी महिला प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने बच्चों के साथ होडल में किसी कार्य से आई थी। जब वह हसनपुर चौक के निकट अपनी कार में बैठने लगी, तो पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना अपने पति लखमीचंद को दी, लेकिन तब तक कार चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। एक अन्य मामले में गांव करीमपुर निवासी हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बाइक पर घर का सामान लेने के लिए गया था। गांव लौटते समय तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से उसका भाई राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।