{"_id":"5f09ea938ebc3e63b25a0095","slug":"withdrew-38-thousand-rupees-after-changing-debit-card-palwal-news-noi5227141110","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से निकाले 38 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से निकाले 38 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। एटीएम पर कैश लेने आए एक व्यक्ति का धोखे से कार्ड बदल कर करीब 38 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई हनीश खान के अनुसार गांव भुरजा निवासी धर्मवीर ने शिकायत में कहा कि वह नौ जुलाई को वह दूधौला-पृथला मार्ग स्थित एक्सिस बैंक कीे एटीएम से रुपये निकालने गया। कई बार कोशिश के बाद भी रुपये नहीं निकले तो वहां पहले से ही मौजूद तीन युवकों ने मदद की बात कहकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद कार्ड वापस करते हुए कहा कि रुपये नहीं निकल रहे हैं।
वापस आते समय मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से दो बार 10-10 हजार रुपये, एक बार 5200 रुपये तथा चौथी बार में 7,799 रुपये निकाले गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।