फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   widow gang rape

मायके गई विधवा से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 08 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
widow gang rape
पलवल। विधवा महिला को घर में अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे मामले में दहेज में कार व नकदी न मिलने पर विवाहिता के साथ दो देवरों ने दुष्कर्म किया व ससुर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सुसरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। संबंधित थाना पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में महिला थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी जगबती के अनुसार एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह विधवा है और पलवल के गांव स्थित अपने मायके आती-जाती रहती है। बीती 13 नवंबर को वह मायके में अकेली थी और परिवार के सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे। उसी दौरान सिंगार गांव जिला नूंह निवासी फकरुद्दीन व अलाउल्लाह आए और अकेली देख दोनों ने कमरे में ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना ली है, जिसको वह वायरल करने तथा बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के डर से पीड़िता चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया। छह दिसंबर को पीड़िता ने आपबीती अपने माता-पिता को बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में जांच अधिकारी मुन्नी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी वर्ष 2010 में पलवल निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और स्विफ्ट कार व लाखों रुपये की नकदी की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाने लगी। एक दिन पीड़िता को अकेला देख ससुर ने छेड़छाड़ की और दो देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो पति, सास, ससुर, ननद और देवरों ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed