फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   weather news

सुबह आठ बजे से ही सूर्यदेव दिखाने लगते हैं तेवर -

Tue, 04 Jun 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
weather news
महिलाएं भी चल रही सड़कों पर गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर - फोटो : Palwal
पलवल। तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से ही सूर्यदेव अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर देते हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं शाम पांच बजे तापमान 42 डिग्री था। जबकि दोपहर में 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक तापमान 43 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी में कूलर ने भी काम करना बंद कर दिया। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी दिन रोज इजाफा हो रहा है। हालांकि गर्मी बढ़ने से कूलर व ऐसी विक्रेताओं के व्यापार में बढ़ोत्तरी चल रही है। लोग गर्मी से से बचने के लिए कूलर व ऐसी खरीद रहे हैं। सुबह 11 बजे के बाद लोग सूरज से बचने के लिए छांव देखते फिरते हैं। पलवल निवासी सत्यवीर ने बताया कि वे हर साल गर्मियों की छुट्टियों में परिवार सहित घूमते जाते हैं, लेकिन गर्मी को देखते हुए इस बार बच्चों ने ही जाने से मना कर दिया है। वहीं दिनेश व संस्कार ने बताया कि इस बार गर्मी अधिक है तथा वे हर बार हिमाचल जाते हैं, लेकिन वहां गर्मी की सूचनाएं मिलने के कारण घर पर ही छुट्टियां मनाना बेहतर समझा है।

युवाओं ने माना गर्मी से बचाव सिर्फ कपड़ा व स्वाफी

युवाओं ने माना गर्मी से बचाव सिर्फ कपड़ा व स्वाफी- फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed