फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Waterlogging in many places due to rain in the city, people remain upset

शहर में बारिश से कई जगहों पर जलभराव, लोग रहे परेशान

Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many places due to rain in the city, people remain upset
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : Palwal
होडल। शहर में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार सुबह लगातार डेढ़ घंटे हुई बारिश के कारण शहर के कई बाजार, कॉलोनियां और बस्तियां में जलभराव की समस्या हो गई है, जिससे आवागमन भी बाधित रहा। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में दुकानों और कई कॉलोनियों में घरों के अंदर तक पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

विशेषकर शहर के उन हिस्सों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है, जहां पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जलभराव की निकासी नहीं हो पाई थी। हालांकि, बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं, खरीफ की फसलों को काफी नुकसान होने से किसानों की चिताएं बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा जलभराव से निपटने के लिए पहले की तरह बुधवार को भी कोई प्रभावी इंतजाम दिखाई नहीं दिए। इसी के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के उन दावों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, जिनमें बारिश के दौरान शहर के सभी हिस्सों से पानी की निकासी की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर जलभराव की समस्या अधिक
बारिश के कारण शहर के मेन बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक, पुराने जीटी रोड, राजकीय कन्या विद्यालय रोड, पुन्हाना चौक ,बस स्टैंड रोड और बस स्टैंड के पीछे की कॉलोनियों, नेशनल हाईवे के आसपास की कॉलोनियों, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, पुरानी अनाज मंडी, अग्रवाल धर्मशाला के आसपास आदि स्थानों पर जलभराव के कारण लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की चिताएं बढ़ी
पिछले दिनों की बारिश के दौरान क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में जलभराव के कारण खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। बुधवार को हुई बरसात के बाद क्षेत्र में कपास, बाजरा इत्यादि की फसलों को और अधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं। इसे लेकर किसानों की चिताएं बढ़ी हुई हैं।

अनाज मंडी गेट पर आवागमन प्रभावित
हथीन। अनाज मंडी के मुख्य गेट पर बारिश का पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। मुख्य गेट पर इतना पानी भर गया है कि दोपहिया वाहन मंडी के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसान एवं आढ़तियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मंगल सिंह ने मांग की है कि अविलंब पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। भविष्य में जल भराव न हो इसके भी प्रबंध किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed