फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Waterlogging after rain

बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव से लोग हुए परेशान

Sat, 08 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging after rain
पलवल। जिले में शुक्रवार देर शाम से शनिवार दोपहर तक हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं जगह-जगह सड़कों पर जलभराव ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बारिश ने जिला प्रशासन और नगर परिषद के सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के कारण शहर में ही करीब एक दर्जन स्थानों पर इतना अधिक जलभराव हो गया कि लोगों का वहां से निकलना तक मुश्किल हो गया। बारिश के कारण तापमान में भी इतनी गिरावट आ गई कि लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। उधर, शनिवार को छुट्टी होने तथा बारिश के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर जलभराव अधिक
बारिश होने के बाद माल गोदाम रोड, कुसलीपुर, मोहन नगर, दया बस्ती, रेलवे रोड, शिव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, प्रकाश विहार, सब्जी मंडी, किठवाड़ी पुल के नीचे, हुडा सेक्टर-दो के सामने, पुराने जीटी रोड, बस अड्डा चौक के सामने सर्वाधिक जलभराव है। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी जलभराव है।
विज्ञापन

वाहनों की थमी रफ्तार
शहर में जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम गई। इससे जाम की स्थिति बनी रही। एक तो एलिवेटिड पुल का निर्माण कार्य और ऊपर से जलभरा। इस कारण पूरे दिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया सीएम व अनिल विज के ट्विटर पर पोस्ट
शहर में बारिश के बाद हुए जलभराव की समस्या के फोटो लेकर कुछ लोगों ने इसकी पोस्ट सोल मीडिया फेसबुक व मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री अनिल विज के ट्विटर पर भी पोस्ट डालकर शिकायत की है। कई लोगों ने मांग की है कि शहर में जलभराव की हर बार होने वाली समस्या से पूरी तरह से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed