Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Water crisis deepens in Pingawan.

Palwal News: पिनगवां में गहराया जल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Pingawan.
पानी के टैंक की सफाई को लेकर लोगों ने जताई चिंता, गर्मी में लोगों को होना पड़ रहा परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। जहां इस मौसम में गर्मी ने रिकॉड तोड़ रखा है, वहीं कस्बा पिनगवां में जल संकट गहराता जा रहा है।भीषण गर्मी में लोग पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। कस्बे के कई इलाके ऐसे हैं जिनमें पानी की सप्लाई कई-कई दिनों तक नहीं आती, जिस कारण लोगों को सबमर्सिबल से पानी भरकर गुजारा करना पड़ता है किंतु कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जिनमें सबमर्सिबल न होने की वजह से लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानियां होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्लाई का पानी पीने योग्य नहीं होता। उसमें दवाई की बदबू आती है और पानी स्वाद में कड़वा होता है। इस कारण उन्हें पीने के पानी की कैन खरीदनी पड़ती है, जो महीनें में उन्हें लगभग एक हजार रुपये तक की पड़ती है।
विज्ञापन


पानी के टैंक की सफाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां से पानी की सप्लाई की जाती है और जिस टैंक में पानी स्टोर किया जाता है, उसमें कीडे-मकौड़े और अन्य जीव मरे होने की संभावना है, जिस कारण पानी पाने योग्य नहीं रहा। गंदे पानी के सेवन से बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने टैंक की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले जिम्मेदार
बीते कुछ दिनों से सुचारू रूप से बिजली न मिलने के कारण पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही है। जैसे ही बिजली व्यवस्था ठीक होगी, पानी की आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी। क्षेत्र में पानी के जोन बंटे हुए हैं, जहां से बारी-बारी सप्लाई बहाल की जाती है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। -सुरेंद्र, एसडीओ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
क्या कहा लोगों ने
सप्लाई से जो पानी आता है वह बेहद गंदा और बदबूदार है। स्वाद में भी कड़वा होता है। हम चाहते हैं कि पानी के मुख्य टैंक की सफाई नियमित रूप से कराई जाए। -पदम, पिनगवां
नियमित रूप से साफ पानी की सप्लाई कराई जाए, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए परेशान न होना पड़े। -प्रकाश, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य पिनगवां

पाइपलाइनों में कई जगह लीकेज है जिस कारण पानी गंदा आता है। उसकी जांच कर उन्हें सही कराया जाए। -टेकचंदप्रशासन से मांग है कि विभाग तुरंत मुख्य टैंक की अच्छी तरह सफाई कराए। जल्द से जल्द साफ पानी की सप्लाई शुरू होनी चाहिए। -करन मिस्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed