फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Warehouse fire due to short circuit, loss of lakhs

शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 11 Oct 2021 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Warehouse fire due to short circuit, loss of lakhs
होडल में बर्तन के गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए। - फोटो : Palwal
होडल। शहर के गांधी चौक स्थित एक बर्तन की दुकान के ऊपर बने गोदाम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान में आग लगते ही बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दो गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोग दुकान के ऊपरी हिस्से से सामान बाहर करने के साथ ही आग बुझाने की कवायद में जुट गए। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक शार्ट सर्किट के कारण बर्तन की दुकान के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। वहीं आसपास के लोग दुकान के अगले हिस्से से सामान बाहर करने में जुट गए। कुछ लोग बाल्टी के माध्यम से पानी बुझाने की कवायद करने लगे। वहीं आसपास के घरों के समर्सिबल चालू कर पानी डाला जाने लगा। सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी। फायर बिग्रेड के कर्मचारी तो कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मी घंटो बाद तक भी नहीं पहुंचे थे। इस कारण कस्बावासियों में आक्रोश व्याप्त था। देर शाम तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। पीड़ित बबलू ने बताया कि दीपावली के त्योहार को लेकर लाखों रुपये का प्लास्टिक के बने मिल्टन और अन्य कंपनियों के बर्तन खरीद कर रखे थे, लेकिन आग ने सब कुछ खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed