फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ward Parikrama: People are troubled by dirt and contaminated drinking water

वार्ड परिक्रमा : गंदगी और दूषित पेयजल से परेशान हैं लोग

Sun, 03 Apr 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ward Parikrama: People are troubled by dirt and contaminated drinking water
वार्ड 31 में पड़ी गंदगी में मुंह मारते पशु - फोटो : Palwal
पलवल। शहर के वार्ड नंबर-31 में बेशक कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन लोग सीवर पानी के ओवरफ्लो, गंदगी, दूषित पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं से काफी परेशान हैं। रात के समय गलियों और सड़कों पर लाइट नहीं होने की वजह से अंधेरा बना रहता है। इस कारण लोगों को रात में निकलने में डर लगा रहता है। रात होते ही असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं और आने-जाने वाले लोगों को परेशान करते हैं। कूड़ा उठाने की गाड़ियां तो आती हैं, फिर भी पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हैं। वार्ड में कई जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। हल्की सी बारिश होने पर इस वार्ड में बुरा हाल हो जाता है। गलियों और सड़कों पर जलभराव इतना हो जाता है कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में तो काफी बुरा हाल हो जाता है।
विज्ञापन

वार्ड में सीवर ओवरफ्लो की समस्या काफी है। जलभराव की भी समस्या रहती है, लेकिन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मांग पर पार्षद ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवा दिया, फिर भी कुछ जगह पानी भरने की समस्या रहती है। सफाई व्यवस्था में सुधार तो है, लेकिन कई जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन

- किशनचंद छाबड़ा, स्थानीय निवासी
हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की टंकी वाली गली में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। इस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाटर सप्लाई का पानी भी दूषित आता है। इस कारण लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
वार्ड में पानी निकासी के लिए 5 से 6 वाटर हार्वेस्टर लगाए गए हैं। पार्कों में ओपन जिम की भी व्यवस्था है। पार्क में लाइब्रेरी बनाई गई है। 5 सफाई कर्मचारी हैं, जोकि समय-समय पर वार्ड की सफाई करते हैं। वार्ड की सभी गलियां पक्की है। पार्षद पद का पूरा मानदेय विकास कार्यों में ही खर्च कर देती हूं।
- शिवानी ठाकुर, पार्षद, वार्ड नंबर-31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed