फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers complained to the DEO when teachers did not reach school on time

Palwal News: स्कूल में समय से शिक्षक नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने की डीईओ से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers complained to the DEO when teachers did not reach school on time
जिला शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों को कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन

हथीन। जैनपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे तक नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अशोक बघेल को दी। शिकायत मिलने पर डीईओ बघेल स्वयं राजकीय प्राथमिक पाठशाला पहुंचे। उन्होंने देखा कि पाठशाला में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं था। लोगों में बढ़ते रोष को देखते हुए डीईओ ने शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पाठशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान गजराज ने भी डीईओ बघेल से शिकायत की कि पाठशाला में आए बजट के खर्च की जांच कराई जाए। इस दौरान लोगों ने बताया कि पाठशाला में मात्र 24 बच्चे हैं, जिनके लिए दो महिला शिक्षक नियुक्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस पाठशाला में 124 बच्चे पढ़ते थे, परंतु अब केवल 24 रह गए हैं। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चे दाखिला नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed