{"_id":"61d9c482b10d4573085825af","slug":"villagers-angery-when-the-child-fell-in-the-water-palwal-news-noi625892861","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में गिरा बच्चा तो फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में गिरा बच्चा तो फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। सांसद आदर्श ग्राम बड़ौली में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों को उस समय गुस्सा फूट पड़ा, जब एक बच्चा जलभराव में गड्ढे में गिर गया। बच्चे को देख उसके परिजनों ने बचाया। इस दौरान ग्रामीण एकत्रित हो गए और विधायक व केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से लेकर विधायक व मंत्री तक की गई है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से लोगों के घरों तक में पानी भरने लगा है।
दरअसल, गांव बड़ौली को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया हुआ है, उसके बावजूद गांव के विकास नहीं हो पा रहा है। गांव में पानी निकासी तक की व्यवस्था नहीं है। जिले में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। बारिश होने के कारण पूरे गांव के रास्ते जलमग्न हो गए हैं। झूटिया मोहल्ला स्थित जोहड़ के ओवरफ्लो होने से रास्ते का जलस्तर काफी बढ़ा गया है। शनिवार को बारिश के दौरान छह वर्षीय बच्चा राज जलभराव में पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गया। गनीमत यह रही कि बच्चे की ताई मुकेश देवी ने उसे देख लिया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक व केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आने वाले चुनावों में सबक सिखाने की चेतावनी दी।
रास्ते को दिया है विधायक दीपक मंगला मार्ग नाम
ग्रामीणों ने जलभराव के इस रास्ते को विधायक दीपक मंगला मार्ग नाम दिया है। पांच दिन पहले ग्रामीणों ने रास्ते पर विधायक के नाम का बोर्ड लगाकर प्रदर्शन भी किया था। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से उठाया था। विधायक से बातचीत की गई तो उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान दिया, परंतु अभी तक गांव में कोई अधिकारी व कर्मचारी जलभराव की समस्या को दूर करवाने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
आज सुबह मेरे देवर का बेटा राज रास्ते के गुजर रहा था। जलभराव ज्यादा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दिया और फिसलकर गिर गया। मैंने देखा तो तुरंत भागकर बच्चे को बचाया। यदि मुझे बच्चा दिखाई नहीं देता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
- मुकेश देवी, बच्चे की परिजन
कई सालों से यह समस्या बनी हुई है। दर्जनों बार अधिकारियों से शिकायत की है। विधायक दीपक मंगला से भी समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं। मंत्री के दौरे पर भी समस्या से अवगत कराया जाता है, परंतु सभी आश्वासन देते हैं, कार्रवाई कोई नहीं करता।
- सुरेश, ग्रामीण
गांव में फ्लूड पंप लगवाकर पानी निकासी का इंतजाम कराया जा रहा है। संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को लिखित में समस्या के स्थाई समाधान के लिए कहा गया है। जल्द ही गांव के पानी निकासी का स्थाई प्रबंध करा दिया जाएगा।
- शमशेर सिंह नेहरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी