फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Utawad resident go taskar died in road accident

उटावड निवासी गोतस्कर की सड़क हादसे में मौत

Tue, 18 Jun 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Utawad resident go taskar died in road accident
उटावड निवासी गोतस्कर की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

हथीन। गायों को कैंटर में भरकर ले जा रहे बहीन थाना इलाके के गांव उटावड निवासी एक गो तस्कर की सड़क हादसे में मथुरा जिले में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार उटावड के कदीमी कब्रिस्तान में कर दिया गया है। मृतक की पहचान मंगल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गोतस्करों का एक गिरोह कैंटर में गाय भरकर मथुरा से बीती रात को उटावड लोट रहा था। उसी दौरान मथुरा जिले के गांव भहाई के पास कैंटर के पीछे वहां की स्थानीय पुलिस लग गई। तस्करों ने अपना कैंटर गांव के अंदर घुसा दिया। जल्दबाजी में कैंटर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे के बाद कैंटर में सवार अधिकांश गोतस्कर मौके से फरार हो गए लेकिन मंगल घटनास्थल पर बबूल के पेड़ों में फंस गया। सुबह उसकी लाश मिली और उसके बाद उसकी पहचान हुई। उत्तरप्रदेश पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed