फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Uncle and nephew cheated of Rs 8 lakh

Palwal News: ऑनलाइन खरीदारी पर 20 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर चाचा-भतीजे से आठ लाख की ठगी

Fri, 10 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 10 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew cheated of Rs 8 lakh
व्हाट्सएप पर भेजे लिंक को खोलने के बाद आए झांसे में, पुलिस ने दर्ज किया मामलासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। ऑनलाइन खरीदारी पर बीस फीसदी कमीशन का लालच देकर साइबर ठगों ने चाचा-भतीजे से आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि होडल निवासी भारत भूषण ने शिकायत में कहा कि 12 फरवरी 2025 को उनके मोबाइल पर एक वॉट्सऐप मैसेज आया, जिसमें एक लिंक भेजा गया था। लिंक खोलने पर एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप खुला, जिस पर बीस प्रतिशत कमीशन कमाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


भारत भूषण और उनके भतीजे आकाश गोयल ने ठगों के झांसे में आकर 13 फरवरी से 16 मार्च के बीच लगभग 8 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं, उनके एक मित्र ने भी ठगों के बताए खाते में 30 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजे। जब पीड़ितों ने पैसे वापस देने की मांग की तो ठगों ने कहा कि पहले सभी ऑर्डर पूरे करें, तभी रकम लौटाई जाएगी। 20 मार्च के बाद ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया, जिससे पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। इस घटना से भारत भूषण मानसिक तनाव में आ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब स्वस्थ होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed