{"_id":"60d4b1188ebc3e0d8e0d30c0","slug":"two-women-raped-one-molested-palwal-news-noi5895460107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक से छेड़छाड़
विज्ञापन
पलवल। जिले में महिला अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक से छेड़छाड़ व तीन को दहेज नहीं मिलने पर प्रताड़ित करने के मामले दर्ज किए हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है। हालांकि किसी भी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहला मामला हथीन थाना क्षेत्र का है। यहां रात के समय खेतों में शौच करने गई 20 वर्षीय युवती से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी सुमित्रा के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि गत 10 जून की रात 9 बजे वह घर से खेतों में शौच के लिए गई थी। वहां गांव मठेपुर निवासी इरशाद, दीनू व जफरू ने पकड़कर पीड़िता से बारी-बारी दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
दूसरा मामला हसनपुर थाना क्षेत्र का है। जांच अधिकारी एएसआई रचना के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत है कि छह माह पूर्व गांव निवासी अल्ताफ उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके डर से उसने किसी नहीं बताया। 22 जून को पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
तीसरे मामले में गदपुरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ सड़क पर टहल रही महिला से छेड़छाड़ व विरोध करने पर मारपीट की गई। जांच अधिकारी इंदु के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि 13 जून की रात 8 बजे वह अपनी मां के साथ सड़क पर टहल रही थी। तभी गांव अतरचटा निवासी हेमंत बाइक लेकर आया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो हेमंत हाथापाई पर उतारू हो गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में हेमंत के पिता नरवीर ने भी पीड़िता के भाई से मारपीट की।
वहीं दहेज उत्पीड़न के मामलों में पलवल आईटीआई के पास रहने वाली रिंकी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी 8 मार्च वर्ष 2019 को गांव औरंगाबाद निवासी प्रतीक चौहान से हुई थी। शादी में पीड़िता के मायके पक्ष ने यथासंभव दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उससे संतुष्ट नहीं हुए। शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को पति, सास बिरमा, ससुर रामजीत सिंह, देवर आलोक, ननद वीनिता व नंदोई मनोज रावत ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इसी प्रकार पलवल की न्यू कॉलोनी निवासी कविता ने गांव बघोला निवासी पति प्रदीप कुमार, कमला, अनीता व नरेंद्र के खिलाफ और शिवपुरी मोहल्ला निवासी शालिनी ने सेक्टर-78 नोएडा (यूपी) निवासी पति अंकित सिंगल, सास विभा सिंगल व देवर राजकुमार सिंगल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज कराए हैं।