फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two portable hospitals of 50-50 beds will be built in the district

तीसरी लहर को लेकर पोर्टेबल अस्पताल बनाने का काम हुआ शुरू

Wed, 08 Sep 2021 03:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Two portable hospitals of 50-50 beds will be built in the district
पलवल। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत के बाद अब पोर्टेबल अस्पताल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पलवल व होडल में 50-50 बेड के अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इन अस्पतालों के बनने के बाद कोरोना मरीजों को जांच से लेकर उपचार के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल में वेंटिलेटर व अन्य सभी तरह से स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आगामी 15 दिनों में पोर्टेबल अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देश के महानगर मुंबई सहित अन्य राज्य कोरोना की तीसरी लहर से प्रभावित होने लगे हैं। ऐसे में हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से लड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दूसरी लहर के दौरान संसाधनों की कमी को देखते हुए इस बार विभाग ने अहम तैयारियां की है। विभाग ने सबसे ज्यादा ध्यान बेड व ऑक्सीजन को कमी को पूरा करने में लगाया है।
विज्ञापन

बेड की कमी को पूरा करने के लिए जिले के अंदर 50-50 बेड के दो पोर्टेबल अस्पताल बनाए जा रहे हैं। ये अस्पताल अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन की तरफ से बनाए जा रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास की तरफ से अस्पताल की संरचना तैयार की गई है। पोर्टेबल अस्पतालों में चिकित्सक व स्टाफ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रखे जाएंगे। अस्पतालों में मरीजों को हर तरह की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में 10 वेंटिलेटर, ओपीडी और निक्कू वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेडों से जोड़ी जाएगी ऑक्सीजन की सप्लाई
दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी के चलते इस बार पलवल व होडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट को पूरी तरह से तैयार कर अस्पताल के बेडों से इसकी सप्लाई जोड़ दी गई है। विभाग के अनुसार यह प्लांट एक मिनट में 500 लीटर तक ऑक्सीजन तैयार कर सकता है, इसलिए आपातकाल की स्थिति में मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

-----
अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन की तरफ से जिले में दो पोर्टेबल अस्पताल बनाने का काम शुरू किया गया है। करीब 15 दिन के अंदर अस्पताल बनकर तैयार हो जाएंगे। जिले में इस तरह का यह पहला अस्पताल होगा। पोर्टेबल अस्पताल बनते ही स्टाफ की नियुक्ति कर दी जाएगी। - डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
फोटो कैप्शन
08श्चड्डद्यश्च4- जिला नागरिक अस्पताल में पोर्टेबल अस्पताल बनाने के लिए लगाई गई जा रही दीवारें।
08श्चड्डद्यश्च5- क्रेन की मदद से अस्पताल के कक्ष को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हुए।
08श्चड्डद्यश्च6- डॉ.ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed