{"_id":"62546a985bfde41d4f732c40","slug":"two-examination-centers-in-hodal-were-canceled-palwal-news-noi6423864107","type":"story","status":"publish","title_hn":"होडल में दो परीक्षा केंद्र किए गए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होडल में दो परीक्षा केंद्र किए गए रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर में अधिक नकल होते मिलने पर होडल उपमंडल में 2 परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया है जबकि पलवल में निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के स्थान पर पेपर देते मिले दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर में होडल के आर्य हाईस्कूल तथा अग्रवाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान जमकर नकल होती मिली। नकल कराने वाले छतों पर बैठकर पुस्तकों में से परीक्षार्थियों को बोल बोलकर पेपर हल करा रहे थे जैसे ही उड़नदस्ता टीम परीक्षा केंद्र पर पहुंची नकल कराने वाले वहां से भागने लगे जबकि केंद्रों पर तैनात शिक्षक बच्चों से नकल खींचने लगे यह सब नजारा देखने के बाद दोनों केंद्रों आर्य हाई स्कूल तथा अग्रवाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्रों को रद्द कर दिया। बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थियों के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद केस बना दिया गया है