फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two died of fever in Mathepur village

मठेपुर गांव में बुखार से दो की मौत

Sat, 06 Nov 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two died of fever in Mathepur village
हथीन। उपमंडल के गांव मठेपुर में बुखार से दो की मौत हो गई। वहीं गांव में काफी मरीज बुखार के आज भी हैं। इस गांव के अलावा अन्य गांवों में भी बुखार के मरीज हैं। जिनका इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। पलवल जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निजी अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर तक नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी युवा समाजसेवी दीन मोहम्मद ने बताया कि 14 वर्षीय परवेज को कई दिनों से बुखार था। स्थानीय चिकित्सकों से उसका इलाज कराया आराम नहीं हुआ। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार 17 वर्षीय अफजिला भी बुखार से पीड़ित थी। उसकी भी शनिवार को मौत हो गई। गांव मठेपुर में इससे पूर्व भी बुखार से दो मौतें हो चुकी हैं। आज भी निजी अस्पतालों में ज्यादातर मरीजों का डेंगू का इलाज किया जा रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग अभी भी डेंगू के मरीज होने से इंकार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पलवल जिले में मात्र डेंगू के 45 मरीज हैं। जबकि निजी अस्पतालों की संख्या देखी जाए तो डेंगू के सैकड़ों मरीज हैं। इस बारे में प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि संबंधित गांव मठेपुर में हुई मौतों की रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित गांव में ओपीडी सेवाएं भी शुरू की गई थीं। डोर टू डोर स्क्रीनिंग भी की गई है।
विज्ञापन

सौंदहद, हसनपुर, कुसलीपुर में भी कई मरीज
होडल के गांव सौंदहद, हसनपुर के कई गांवों के अलावा पलवल में भी शहरी क्षेत्रों के अलावा गांवों में भी बुखार के मरीज हैं। कुसलीपुर निवासी प्रवीण ने बताया कि उनकी पुत्री को कई दिनों से बुखार है तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार गांव कुसलीपुर में बुखार से 100 से अधिक मरीज हैं। इसके अलावा रामनगर में भी बुखार के काफी मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-डोर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। जहां बुखार के मरीज हैं, वहां तथा आसपास के घरों में भी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
-डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed