{"_id":"5fc280bb8ebc3e9bad32292b","slug":"two-died-in-accidents-at-different-places-palwal-news-noi55092552","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। गांव मेघपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई, वहीं राजमार्ग पर कल्याण एंक्लेव के पास पैर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जांच अधिकारी एएसआई जमील अहमद के अनुसार न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी कृष्णा ने शिकायत में कहा है कि उसका पुत्र राकेश गांव घुघेरा स्थित निजी कंपनी में काम करता था। 24 नवंबर को साइकिल से ड्यूटी पर गया था, लेकिन वापस घर नहीं आया। तलाश करने पर पता चला कि गांव मेघपुर पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने राकेश को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। वहीं बस स्टैंड चौकी प्रभारी एएसआई रामकिशन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याण एंक्लेव के समीप एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान गांव बलई निवासी 36 वर्षीय शिवकुमार के तौर पर हुई है। सड़क पर चलते समय पैर फिसलकर गिरने से उसकी मौत हो गई।
अलग-अलग जगह से दो बाइकें चोरी
पलवल। कैंप थाना अंतर्गत अलग-अलग जगह से दो बाइकें चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम के अनुसार चोर कृष्णा कॉलोनी निवासी इंदर कुमार की बाइक को कालोनी से व गांव किठवाड़ी निवासी पदम की बाइक को अलावलपुर चौक से चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
अलग-अलग जगह से दो बाइकें चोरी
पलवल। कैंप थाना अंतर्गत अलग-अलग जगह से दो बाइकें चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम के अनुसार चोर कृष्णा कॉलोनी निवासी इंदर कुमार की बाइक को कालोनी से व गांव किठवाड़ी निवासी पदम की बाइक को अलावलपुर चौक से चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन