फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   two arrested with weapons

दो लोगों से एक पिस्टल, तीन कट्टे व कारतूस बरामद

Thu, 16 Jan 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
two arrested with weapons
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस की दो टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगह से दो लोगों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता मनजीत सिंह ने बताया कि सीआईए की एक टीम जिसमें एएसआई हकमुद्दीन, ईएसआई अभय सिंह, सिपाही रविंद्र व हवलदार शबीर हुसैन शामिल थे, उक्त युवक को दबोचा है। टीम को गश्त के दौरान एक युवक नूंह मोड़ के समीप खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देख तेज गति से चलने लगा। शक होने पर उक्त युवक को काबू किया गया। उसकी तलाशी लेने पर एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना धर्मराज निवासी गांव अल्लीका बताया। इसी प्रकार दूसरी टीम जिसमें एएसआई चंदन सिंह, हवलदार भूपेंद्र, सिपाही सोनू, नीरज व सरकारी गाड़ी चालक देवी दयाल शामिल थे, ने अन्य युवक को काबू किया है। गश्त के दौरान टीम को घुघेरा मोड़ पर एक युवक बाइक सहित खड़ा दिखाई दिया जोकि पुलिस को देख वहां से खिसकने लगा। शक होने पर उक्त युवक को बाइक सहित काबू किया गया और उसकी तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल, दो कट्टे व 13 कारतूस बरामद किये गये। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद निवासी गांव अल्लीका बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed