फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two arrested including 72 mobiles worth 10 lakh stolen from Amazon

Palwal News: अमेजन से चुराए 10 लाख के 72 मोबाइल सहित दो काबू

Sat, 03 Jun 2023 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including 72 mobiles worth 10 lakh stolen from Amazon
03पीएएलपी9- पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोरी के आरोपी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से किए थे चोरी, कार में भरकर ले जा रहे थे राजस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मध्य प्रदेश स्थित अमेजन कंपनी से 10 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर राजस्थान ले जा रहे कार सवार युवकों को पुलिस ने काबू किया है। मोबाइल फोन एमआई रेडमी कंपनी के बताए गए हैं। वाहन चोर निरोधक शाखा ने आरोपियों को काबू कर नए डिब्बा पैक 72 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक फोन की कीमत 15 से 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
वाहन चोर निरोधक दस्ता प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि हवलदार रुकमुद्दीन अपनी टीम के साथ हथीन विश्राम गृह के समीप गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक अमेजॉन कंपनी से चुराए गए रेडमी कंपनी के मोबाइल फोन को राजस्थान नंबर एस प्रेसो कार में लेकर हथीन से गुजरेंगे। सूचना मिलते ही टीम ने जयंती मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। करीब 20 मिनट बाद उटावड़ की तरफ से गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो आरोपी गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने गाड़ी चालक व उसके साथी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में कार चालक की पहचान राजस्थान के चौपानकी थाना स्थित गवालदा निवासी मुनफेद तथा दूसरे युवक की पहचान जिला नूंह के मनकाकी निवासी याकिल के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर सफेद कट्टे में नए डिब्बा पैक मोबाइल फोन भरे हुए थे। गिनती करने पर 72 मोबाइल फोन पाए। मोबाइल फोन एमआई रेडमी 10ए स्पोर्ट मॉडल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed