{"_id":"68dc19c81553ef23f6034453","slug":"two-accused-arrested-sit-formed-palwal-news-c-24-1-gr11004-118211-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी गठित
Tue, 30 Sep 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मौलवी और दो नाबालिगों को किया जा चुका है गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के एक गांव में नाबालिग हिंदू लड़की के कथित धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक मौलवी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल पांच लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई ग्रामीणों में बढ़ते रोष और विरोध प्रदर्शनों के बाद तेज की गई है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने हस्तक्षेप किया। मंत्री ने रविवार को ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें धर्म के नाम पर समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गई। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। मौलवी और दो नाबालिग आरोपियों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल पांच लोगों को पकड़ा जा चुका है।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी आरोपी को छोड़ने का सवाल ही नहीं है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।