फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Truck drivers attacked policemen, 4 arrested

ट्रक चालकों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 4 गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Truck drivers attacked policemen, 4 arrested
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बामनीखेड़ा के समीप ट्रक चालक ने पुलिस टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी। जब पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को रोका तो उन्होंने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी। सदर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र में स्थित गांव लुहिगांकला निवासी आरिफ और तौफिक, वसीम तथा मुबारिक के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सतेंद्र कुमार के अनुसार, सदर थाना पुलिस में कार्यरत एसआई नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सरकारी गाड़ी से रात्रि में गश्त कर रहा था। इस दौरान चालक ईएचसी बहलूल और एसपीओ लक्ष्मण भी साथ में थे। बामनीखेड़ा के नजदीक मथुरा की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए फ्लाईओवर से उतरने के दौरान पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने ट्रक को और तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया। करीब 1.5 किलोमीटर पीछा करते हुए पुलिस लाइन के नजदीक ट्रक को रुकवाया। ट्रक चालक और परिचालक तैश में आकर उतरे और गालीगलौच करते हुए पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

चालक ने एसपीओ लक्ष्मण की वर्दी फाड़ दी। परिचालक ने ट्रक से धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से परिचालक के कब्जे से हथियार छीना। ईएचसी बहलूल ने परिचालक का हाथ पकड़ कर एसपीओ लक्ष्मण को बचाया। चालक और परिचालक ने आवाज लगाकर मथुरा की तरफ से आ रहे एक और ट्रक को रुकवा लिया। दूसरे ट्रक के चालक और परिचालक ने भी उनकी मदद में ट्रक को हाईवे पर तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। इसी दौरान पीसीआर चार भी आ गई और ट्रक चालकों को काबू किया। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र में स्थित गांव लुहिगांकला निवासी आरिफ और तौफिक, वसीम तथा मुबारिक के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने, वर्दी फाड़ने, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने व हाइवे जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed