{"_id":"5f5510c38ebc3e3685326431","slug":"truck-driver-death-in-accident-palwal-news-noi5345065169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ट्रक चालक की मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ट्रक चालक की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन
हादसे में ट्रक चालक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
पलवल। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव रतीपुर के समीप एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी धर्मपाल के अनुसार, मथुरा जिला स्थित गांव बिड़ावली निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके 42 वर्षीय पिता रामबाबू ट्रक चालक थे। चार सितंबर की रात पीड़ित और उसके पिता भिवाड़ी से ट्रक में सामान भरकर पलवल आ रहे थे। तभी केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव रतीपुर के समीप आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। पीड़ित के पिता ट्रक को संभाल नहीं पाए और उनका ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।