फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Troubled by his girlfriend man committed suicide by jumping in front of train wrote 10 page suicide note

चंचल की चालाकी को भांप न सका: पैसे रोहित से लिए, 'प्यार' दिया हनी को, मरने से पहले लिखा 10 पेज का सुसाइड नोट

Tue, 31 Dec 2024 06:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2024 06:55 PM IST
सार

डायरी में रोहित का 10 पेज का एक सुसाइड नोट मिला। नोट में रोहित ने अपनी मौत के लिए लोहागढ़ निवासी चंचल, इंदरवती, रेखा, बने सिंह, परमानंद, हनी, कमलेश, लालू को जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसका चंचल से प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन
Troubled by his girlfriend man committed suicide by jumping in front of train wrote 10 page suicide note
मृतक रोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका व उसके साथियों से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें आठ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेवार बताया है। आरोप है कि प्रेमिका ने युवक पर दबाव बनाकर साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। उसके बावजूद भी रुपयों की मांग की जा रही थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पलवल जीआरपी चौकी ने शिकायत के आधार पर आठ नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

सुबह निकला घर, रात को आई मरने की खबर
जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के अनुसार गांव लोहागढ़ निवासी हरदयाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके ताऊ का लड़का रोहित बीती 29 दिसंबर रविवार की सुबह घर से बाहर गया था। करीब 11 बजे तक रोहित वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। उन्हें पता चला कि रोहित ने रसूलपुर फाटक के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा उन्हें सौंप दिया। उन्होंने घर पर जाकर देखा तो रोहित की एक डायरी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी में लिखा 10 पेज का सुसाइड नोट
डायरी में रोहित का 10 पेज का एक सुसाइड नोट मिला। नोट में रोहित ने अपनी मौत के लिए लोहागढ़ निवासी चंचल, इंदरवती, रेखा, बने सिंह, परमानंद, हनी, कमलेश, लालू को जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसका चंचल से प्रेम प्रसंग था। उक्त आरोपी काफी दिनों से रोहित तंग, परेशान व ब्लैकमेल करके रुपयों की मांग कर रहे थे। रोहित को दो बार रसूलपुर रेलवे पुल पर बुलाकर मारपीट की थी और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उक्त आरोपी रोहित पर दबाव बना रहे थे और ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने साढे तीन लाख भी ले लिए और उसके बावजूद भी रुपयों की मांग कर रहे थे। जिससे परेशान होकर रोहित ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की डायरी को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

रुपयों के लिए बना रहे थे दबाव
मृतक रोहित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि चंचल और उसके आशिक उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। चंचल ने उससे रुपये ले लिए और यह पैसे हनी ने उससे ले लिए। उसके बाद चंचल ने बात करना बंद कर दिया, अन्य युवकों से बात करने लगी। चंचल के साथ इंदरवती और रेखा भी मिली हुई हैं। साढ़े तीन लाख रुपये लेने के बाद भी बार-बार पैसों के लिए दबाव बना रहे हैं। उसके पास रुपये नहीं है, इसलिए वह अपनी जीवन खत्म कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed