फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tricolor march dedicated to the bravery of the Indian Army

Palwal News: भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tricolor march dedicated to the bravery of the Indian Army
पलवल/होडल/हथीन। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की सफलता के उपलक्ष्य में हरियाणा के विभिन्न जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनका उद्देश्य सेना के पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाना और सैनिकों का मनोबल बढ़ाना रहा।
विज्ञापन


पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया और विश्व को अपनी ताकत का अहसास कराया। यात्रा कमेटी चौक से नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत किया। होडल में पूर्व सिंचाई मंत्री हर्षकुमार और विधायक हरेन्द्र रामरतन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगे और भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को भी शामिल होने का निमंत्रण दिया, लेकिन कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। हथीन में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर से जैन मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजती रही। सभी यात्राओं में भाजपा नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed