Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Travel from Palwal to UP will become easier; a bridge will be built over the Yamuna.

Palwal News: पलवल से यूपी की राह होगी आसान, यमुना पर बनेगा पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Travel from Palwal to UP will become easier; a bridge will be built over the Yamuna.
हसनपुर के सतुआगढ़ी गांव के पास 25.55 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन

1.5 साल में पूरा करने का लक्ष्य

हेमंत शर्मा

पलवल। यमुना नदी के आसपास बसे यूपी और हरियाणा के गांवों में पीढ़ियों से बेटी-रोटी का रिश्ता है। रिश्तों को मजबूत करने और हरियाणा-उत्तर प्रदेश के बीच सीधा आवागमन सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने हसनपुर के सतुआगढ़ी (मुर्तजाबाद) गांव के पास सड़क और यमुना पर पुल बनाने के लिए 25 करोड़ 55 लाख 63 हजार रुपये का टेंडर जारी किया है।
प्रस्तावित दो लेन की सड़क सड़क सह पुल को हरियाणा की तरफ से सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। पुल बनने से पलवल के लोग आसानी से उत्तर प्रदेश जा सकेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के निवासी भी सीधे पलवल पहुंच सकेंगे। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 1.5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर के अनुसार, संपर्क सड़क पर मिट्टी भराई, मजबूत बेस, बिटुमिनस परत और जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

पंटून पुल और स्टीमर के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा

फिलहाल यमुना पार आवागमन के लिए लोगों को पंटून पुल और स्टीमर पर निर्भर रहना पड़ता है। बारिश के मौसम में संबंधित विभाग की ओर से पंटून पुल हटा दिया जाता है और नवंबर में दोबारा स्थापित किया जाता है। इस कारण करीब पांच से छह महीने तक दोनों प्रदेशों के बीच सीधा संपर्क टूट जाता है। स्थायी पुल बनने से लोगों को इस परेशानी से राहत मिलेगी और साल के 12 महीने आवागमन का रास्ता खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों राज्यों के व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

यमुना पुल बनने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दोनों राज्यों के व्यापारियों को माल की आवाजाही के लिए सीधा रास्ता मिलेगा। इसका सबसे अधिक लाभ पलवल, होडल और हसनपुर क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को मिल सकता है। परिवहन की दूरी और लागत कम होने से कारोबार को भी सहूलियत मिलेगी।

जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में बचेगा समय और पैसा

पुल और संपर्क मार्ग बनने से पलवल क्षेत्र के लोगों को उत्तर प्रदेश की ओर जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए भी एक वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों का समय और परिवहन खर्च बचने की उम्मीद है। व्यापारियों को भी एयरपोर्ट के माध्यम से सामान की आवाजाही में कम समय और लागत लग सकती है।

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत

यमुना पुल बनने से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधा संपर्क होने से श्रद्धालुओं को यमुना पार करने के लिए पंटून पुल या स्टीमर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बारिश के मौसम में भी दोनों राज्यों के बीच संपर्क बनाए रखने में यह पुल महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

वर्जन

पुल का निर्माण होने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। पुल निर्माण का कार्य जनवरी में शुरू होगी। 1.5 वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। - रितेश यादव, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed