फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Traffic police issued challan of 476 vehicles in one day

Palwal News: यातायात पुलिस ने एक दिन में काटे 476 वाहनों के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challan of 476 vehicles in one day
नियम न मानने वालों पर लगाया 11 लाख से अधिक का जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिला यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। सड़को पर शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध डीजे, हूटर-सायरन और बुलेट पटाखा बाइक के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एक ही दिन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 476 वाहनों के चालान किए गए, जिन पर 11 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के 22, लेन चेंज के 156, ब्लैक फिल्म के 47, बुलेट पटाखा के 6 और बिना नंबर प्लेट के 61 व अन्य नियमों को तोड़ने पर चालान काटे। अभियान के तहत हाईवे, चौक-चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में एल्कोमीटर के साथ नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। अवैध डीजे सिस्टम, प्रेशर हॉर्न और सायरन लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना और ध्वनि प्रदूषण फैलाना गंभीर अपराध है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नियम तोड़ने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed