फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Trader cheated of Rs 85 lakh in the name of selling scrap

Palwal News: स्क्रैप बेचने के नाम पर व्यापारी से 85 लाख की ठगी

Sat, 03 Feb 2024 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 03 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Trader cheated of Rs 85 lakh in the name of selling scrap
- पुलिस ने पंजाब निवासी पांच लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्क्रैप बेचने के नाम पर व्यापारी से 85 लाख रुपये हड़प लिए और स्क्रैप नहीं दिया। व्यापारी व उसके साथी ने जब रुपये वापस मांगे तो गोलियों से भूनने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पंजाब निवासी पांच नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार गांव धतीर अमन कुमार आर्य ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका दोस्त मोहन नगर निवासी जगबंधु दोनों स्क्रैप खरीदकर बेचने का काम करते है। पीड़ित ने वर्ष 2022 में धतीर गांव में अपनी जमीन 91 लाख रुपये में बेची थी, जो पैसा व्यापार में लगाने के लिए बैंक में जमा करा दिया। पीड़ित की दोस्ती घाघौट गांव निवासी इमरान से थी, जो हिमाचल में स्क्रैप खरीदने व बेचने का काम करता था। इमरान ने उसे टेलीफोन पर बताया कि उसकी जानकारी पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ निवासी सुखविंद्र सिंह, जितेंद्र, हरमन, जसदीप कन्ग व राजीव सारदा से है। इन सभी की स्क्रैप अंजल इनपैक्स बिजनेस के नाम से कंपनी पंजाब में है। इमरान के कहने पर पीड़ित अपने दोस्त के साथ पंजाब गया। वहां इमरान ने उक्त लोगों से बातचीत कराई और कंपनी में स्क्रैप को देखा और वापस पलवल आ गए। कुछ दिन बाद पंजाब से लोग पलवल आए और कहा कि यदि आपको स्क्रैप पसंद आ गया हो तो आपको यह सौदा सात करोड़ रुपये में पड़ेगा और एडवांस में 85 लाख रुपये देने होंगे। पीडि़त ने आरोपियों को पांच लाख रुपये नकद और 51 लाख रुपये का चैक जितेंद्र सिंह के नाम दे दिया। उसके बाद काफी दिन तक फोन पर आरोपियों से उनकी बात होती रही, लेकिन स्क्रैप नहीं दिया। कहने लगे की 30 लाख रुपये और दे दो तब आपका स्क्रैप देंगे। पीड़ित ने मई 2023 को 20 लाख रुपये जितेंद्र, जसदीप कंग व हरमन को पलवल में दे दिए। इसके बाद भी बार-बार कहने पर भी उन्हें स्क्रैप नहीं दिया तो वे पंजाब गए, उन्होंने नौ लाख रुपये मांगे। जिस पर पीड़ि़त ने पंजाब में ही बैंक से नौ लाख रुपए निकाल कर नगद दे दिए। जिसके बाद पीडि़त बार-बार उन्हें फोन करता रहा, लेकिन आज तक न तो पैसे वापस दिए और न ही स्क्रैप दिया। पीडि़त का आरोप है कि लोगों ने मिलीभगत कर उससे 85 लाख रुपये हड़प लिए और स्क्रैप व पैसे मांगने पर कहा कि दोबारा रुपये मांगे तो गोलियों से भून देंगे।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed