{"_id":"6adfae55844c6ae97e09100d","slug":"trade-association-team-honored-palwal-news-c-24-1-pal1008-129562-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: व्यापार मंडल की टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: व्यापार मंडल की टीम सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अग्रोहा धाम में आयोजित वार्षिक महाकुंभ सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जिला पलवल की टीम को समाजसेवा और व्यापारी हितों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने टीम के पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र गोयल और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग और जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में शामिल हुआ। सम्मानित होने वालों में पलवल शहरी अध्यक्ष विनोद जैन, रेडिमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गर्ग और शुभम, सुरेश गुप्ता व अशोक गर्ग शामिल रहे। महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।