{"_id":"6172ff3683448f0acd54a02f","slug":"tractor-turned-wrongly-three-youths-died-due-to-collision-of-two-motorcycles-palwal-news-noi611891950","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से मोड़ा ट्रैक्टर, दो मोटरसाइकिलों के टकराने से हुई तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत तरीके से मोड़ा ट्रैक्टर, दो मोटरसाइकिलों के टकराने से हुई तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात चीनी मिल के पास बने कट पर तेज गति से अचानक चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ दी। इसमें पलवल की तरफ से जा रहा दो मोटरसाइकिलें टकरा गईं। इसमें तीन युवकों की जान चली गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। टैक्टर-ट्रॉली के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुरुवार की देर रात भूपगढ़ निवासी 25 वर्षीय हीरालाल व 22 वर्षीय गयालाल उर्फ नेतराम एक बाइक पर तथा दूसरी बाइक पर गयालाल का भतीजा 24 वर्षीय बसंत गांव भूपगढ़ की ओर जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिलें बराबर-बराबर चल रही थीं। जैसे ही मोटरसाइकिलें चीनी मिल के पास पहुंची तो वहां बने कट के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने ट्रैक्टर को होडल की तरफ से आते हुए अचानक मोड़ कर पलवल से आगरा जाने वाले मार्ग पर आ गया। ट्रैक्टर की गति इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिलों पर सवार युवक अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाए और टैक्टर-ट्रॉली से जा टकराए। जिससे तीन युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख उनके पीछे ही मोटरसाइकिल पर आ रहे भूपगढ़ निवासी योगेश व सूरज भी आ रहे थे रुक गए और तुरंत लोगों की मदद से उन्हें ट्रॉली के नीचे से निकाला। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां हीरालाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बसंत व गयालाल को गंभीर हालत देखते हुए फरीदाबाद के बीके अस्पताल में रेफर कर दिया। बाद में गयालाल उर्फ नेतराम की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि बसंत की फरीदाबाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने योगेश के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
00
एक साथ तीन युवकों के शव पहुंचने पर पसरा सन्नाटा
भूपगढ़ गांव में शुक्रवार को जैसे ही तीन युवकों के शव पहुंचे तो गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतकों के घरों पर पूरा गांव एकत्रित हो गया। मृतकों के परिजनों के ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखों में भी आंसू छलक आए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि गयालाल व बसंत दोनों शादीशुदा थे। मृतक गयालाल की डेढ़ साल की बेटी है। बसंत पर एक साल की बेटी है। दोनों मृतकों की पत्नियों व माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों युवक फरीदाबाद स्थित पतंजलि के गोदाम में काम करते थे रात को ड्यूटी से लौट रहे थे। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। आसपास के गांवों के लोग भी एक साथ तीन युवकों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में पहुंच गए।