{"_id":"5d56e7898ebc3e89f5620d1a","slug":"total-freedom-of-jammu-kashmir-is-proud-moments-palwal-news-noi4553785182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर को पूर्ण आजादी इतिहास का स्वर्णिम अवसर : वशिष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर को पूर्ण आजादी इतिहास का स्वर्णिम अवसर : वशिष्ठ
विज्ञापन
होडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्थाओं व बच्चों को सम्मानित करते एसडीएम
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। खंड की पुरानी अनाजमंडी में आयोजित 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में होडल के एसडीएम वत्सल वशिष्ठ ने ध्वजारोहण किया तथा परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसडीएम ने कहा कि आज ही के दिन 1947 में मातृभूमि के वीर सपूतों के बलिदान से आजादी के नवीन इतिहास की रचना हुई थी, जिसका गायन युगों-युगों तक देश की जनता करती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर देश के मान, सम्मान और उत्थान के साथ कभी समझौता नहीं किया तथा देश के आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षाचक्र को मजबूत बनाया और शत्रुओं को मुहंतोड़ जवाब दिया है। भारत के इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर रहा है, जब जम्मू-कश्मीर को पूर्ण आजादी प्राप्त हुई है। 1949 में दी गई अनुच्छेद-370 की व्यवस्था के दुष्परिणामों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे समाप्त करने का साहसिक निर्णय लिया है।
समारोह में स्कूली बच्चों ने डंबल लेजियम, पीटी शो, देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति देकर उपस्थिति का मन मोह लिया। एनसीसी, स्काउट एंड गाईड, पुलिस व होमगार्ड की टुकडियों ने परेड कर सलामी दी। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में न्यायाधीश कुमारी मोहिनी ने शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामरतन, तहसीलदार गुरूदेव सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगबीर, खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, समाजसेवी रामकिशन शिकरीया सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।