{"_id":"5d5adcaf8ebc3e89917881af","slug":"toll-tax-worker-looted-women-palwal-news-noi4559312192","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोलकर्मियों ने मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोलकर्मियों ने मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ की लूटपाट
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव तुमसरा के पास स्थित टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है टोलकर्मियों ने कार में बैठे उसके साथी पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट कर लूटपाट की। मामले में सदर थाना पुलिस ने एक नामजद सहित 15-20 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सदर थाना प्रभारी सुमन कुमार के अनुसार दिल्ली के एक गांव निवासी महिला ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को शाम करीब चार बजे वह अपने परिवार के साथ शनिदेव मंदिर पर कोकिला वन की परिक्रमा लगा कार में वापस लौट रही थी। रास्ते में तुमसरा टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाते समय कार में उसके संबंधी युवक ने अपना पहचान पत्र दिखाते हुए कहा कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत है लेकिन टोलकर्मियों ने पहचान पत्र को मानने से इंकार कर दिया तो उन्होंने 105 रुपये की पर्ची कटवा ली। आरोप है कि पर्ची कटवाने के बावजूद टोलकर्मी उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। उनके संबंधी पुलिसकर्मी द्वारा विरोध करने पर सोनू नामक टोलकर्मी ने 15-20 युवकों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा बीचबचाव करने पर टोलकर्मियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उसको भी मारा-पीटा। इस दौरान टोलकर्मियों ने पीड़िता की सोने की चेन व पुलिसकर्मी का पर्स लूट लिया। वहां से जान बचाकर निकले तो टोलकर्मियों ने स्कार्पियो गाड़ी से उनका पीछा कर रास्ते में रुकवाकर कार के शीशे तोड़ दिए, जिससे उसमें सवार परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आईं। शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
दरअसल, तुमसरा टोल पर आए दिन झगड़े होते रहते हैं। पिछले दिनों भी टोलकर्मियों ने एक फौजी के साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वह मामला भी सदर थाने में दर्ज है। बावजूद इसके टोलकर्मियों को न तो पुलिस का डर है और न ही किसी और का।