फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   To the associates of the infamous crook Amit Dagar

कुख्यात बदमाश अमित डागर के साथियों को

Sun, 19 Sep 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
To the associates of the infamous crook Amit Dagar
बदमाश अमित डागर - फोटो : Palwal
पलवल। राजस्थान में कौशल गैंग के कुख्यात बदमाश अमित डागर के साथियों को दबोचने के लिए राजस्थान पुलिस पलवल में डेरा डाले हुए हैं। जिले की पुलिस से भी सहायता ली जा सकती है। राजस्थान पुलिस के एक-दो कर्मी पलवल में रहकर अमित डागर के साथियों की तलाश कर रहे हैं। बदमाश अमित डागर के परिजनों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। भिवाड़ी में 25 अगस्त को बदमाश अमित डागर के गुर्गों ने एक स्क्रैप व्यापारी से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के लिए फायरिंग की थी। वहीं, अब 13 सितंबर को एक बेकरी पर गोलियां बरसाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद राजस्थान पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस को अंदेशा है कि जेल के अंदर बैठकर ही बदमाश अमित डागर ने गिरोह चलाना शुरू कर दिया है। पलवल से अपने साथियों को भेजकर अमित राजस्थान के विभिन्न शहरों में इस तरह से गोलियां चलवाकर व्यापारियों से रंगदारी मांग रहा है। उसके साथी वहां गोलियां चलाकर पलवल में छिप जाते हैं। राजस्थान पुलिस के ही एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली की मंडोली जेल में बंद बदमाश अमित डागर अब कौशल गैंग से अलग होकर अपना गिरोह चला रहा है तथा सलमान खान को धमकी देकर फिरौती मांगने वाले लारेंस से संपर्क रखने वालों पर भी हमला करवा रहा है। राजस्थान पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उसके गुर्गे पलवल के गांवों में छिपे हैं, जिनके बारे में अमित के परिजनों को भी जानकारी है। इसी के कारण राजस्थान पुलिस यहां निगरानी कर रही है। पिछले दिनों भी राजस्थान पुलिस अमित डागर के गांव महेशपुर में उसके घर पर परिजनों से पूछताछ करने आई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमित डागर के गुर्गों को दबोचने के लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद लेने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी साइबर टीम भी पूरी तरह से निगरानी रखे हैं तथा जल्द अमित डागर से भी उसके गुर्गों की जानकारी जुटाई जाएगी। उधर, स्थानीय पुलिस को इस बात की खबर तक नहीं है कि पलवल में राजस्थान पुलिस बदमाश अमित डागर के गुुर्गों की तलाश में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed