फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three miscreants looted a car on the highway at gunpoint

Palwal News: हाईवे पर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants looted a car on the highway at gunpoint
-कार सवार युवक को दी गोली मारने की धमकी
विज्ञापन

केस दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बंचारी के निकट शौच के लिए रुके कार सवार युवक से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार लूट ली। बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत की आधार पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

मुंडकटी थाना प्रभारी रेणु शिखावत ने बताया कि यूपी के मथुरा के गांव अकबरपुर निवासी विष्णु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 मार्च की सांय सात बजे के करीब अपने गांव से फरीदाबाद किसी कार्य से जा रहा था। गांव बंचारी के पास बने गंदे नाले पर शौच के लिए उसने अपनी कार रोकी। तभी हथियार बंद तीन बदमाश आ गए और पीड़ित से कार की चाबी की मांग की। इंकार करने पर आरोपियों ने तमंचा निकाल कर गोली मारने की धमकी दी तो पीड़ित विष्णु ने कार की चाबी बदमाशों को दे दी। बदमाश कार को लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुंडकटी थाना पुलिस को दी । पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं । खबर लिखे जाने तक आरोपी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed