फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Threatened the police personnel if the hawker was removed

Palwal News: रेहड़ी को हटवाया तो पुलिस कर्मियों को दी धमकी

Wed, 31 May 2023 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Threatened the police personnel if the hawker was removed
पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लगी रेहड़ी हटाने के लिए कहा तो पति-पत्नी ने पुलिस के साथ गाली-गलौच कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत पर दंपती के खिलाफ गाली-गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व झूठे मुकदमे में फंसाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैंप थाना प्रभारी उदयभान के अनुसार, किठवाड़ी पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने दी शिकायत में कहा है कि वह किठवाड़ी चौक पर तैनात था। अलीगढ़ रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने जाकर देखा तो किठवाड़ी चौक पर शराब ठेके के सामने एक व्यक्ति ने रेहड़ी सड़क के बीच में लगाई हुई थी। जाम को देखते हुए उससे जब रेहड़ी को साइड में करने के लिए कहा तो वह तहस में आ गया। उसने कहा कि रेहड़ी यहां से नहीं हटेगी, जो करना है कर ले और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान फोन कर उसने अपनी पत्नी को बुला लिया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी हाथ में डंडा लेकर और गंदी-गंदी गालियां देने लगी और धमकी देने लगी कि यहां से चले जाओ नहीं तो जान से मार दूंगी। महिला कहने लगी कि वह अपने कपड़ों को फाड़ लेगी और तुम्हारी नौकरी को भी खा जाऊंगी। जिसके बाद वे अपनी टीम को लेकर वहां से चौकी पर चले गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित एसआई की शिकायत पर कोसीकला (यूपी) हाल कृष्णा कॉलोनी में किराए पर रह रहे कन्हैयालाल व उसकी पत्नी सावित्री के खिलाफ आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed