फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Those who give their lives are the sons of farmers ...

जो अपने प्राण देते हैं, वे बेटे हैं किसानों के...

Sat, 30 Jan 2021 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Those who give their lives are the sons of farmers ...
पलवल। हमेशा तन गए आगे जो तोपों के दहानों के, कोई कीमत नहीं होती है प्राणों की जवानों के... अमीरों की औलादें तो कैंडल मार्च करती हैं, जो अपने प्राण देते हैं, वो बेटे हैं किसानों के... शनिवार को कुछ ऐसी ही कविताएं अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी ने सुनाई। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कवि सम्मेलन में जहां किसानों में जोश भरने का काम किया, वहीं अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से बच्चों व शिक्षकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का काम किया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी को समर्पित इस कवि सम्मेलन में कविओं ने अपनी कविताओं के माध्यम से राजनीतिक दलों के नेताओं पर भी जमकर कटाक्ष किए। कविताओं ने जहां अपनी कविताओं के द्वारा समाज में फैली कुरीतियों व गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर किसान आंदोलन की आड़ में तिरंगे झंडे का अपमान करने वालों पर तीखा प्रहार किया। कवियत्री खुशबू शर्मा व कवि दीपक सैनी और अमित गुप्ता ने हास्य कविताओं से सभी का जमकर मनोरंजन किया। अशोक चंद्रवंशी ने भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद व लालकिले पर गणतंत्र दिवस पर फहराए गए झंडे को लेकर कटाक्ष किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीपक मंगला व अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज ने की। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि आज बच्चों में संस्कार देने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना जगाना भी जरूरी है। कुछ लोग देश को विदेशी ताकतों के द्वारा नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इस मौके पर रोटरी क्लब पलवल संस्कार के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार गुप्ता, भाजपा नेता वीरेंद्र शर्मा, प्रवीण ग्रोवर, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणवीर सिंह, सचिन जैन, डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. अंजलि जैन, रीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed