फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The young man was beaten to death with sticks

Palwal News: युवक को डंडों से पीट कर मार डाला

Wed, 31 May 2023 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten to death with sticks
31पीएएलपी1- पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक केहर सिंह रावत व परिजन।
विज्ञापन

31पीएएलपी2- मृतक इतवारी रावत का फाइल फोटो।
मुख्य आरोपी ने तीन साल पहले अपने पिता को भी गोली मारकर की थी हत्या
पैरोल पर आया हुआ था आरोपी, साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव मानपुर में झगड़े की रंजिश में एक 29 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर व गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही तीन युवकों पर लगा है। मुख्य आरोपी अमित ने साल 2020 में अपने पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी जेल से पैरोल पर आया हुआ था। किसी बात को लेकर इतवारी से झगड़ा हो गया, जिसकी रंजिश में उसकी हत्या कर दी। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मुंडकटी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार के अनुसार, गांव मानपुर निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह जमींदारी करता है। वे तीन भाई हैं तथा पिताजी की 22 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। सबसे छोटा भाई इतवारी रावत भी खेतीबाड़ी का कार्य करता था। मंगलवार शाम को उसके भाई इतवारी को अमित उर्फ अंता घर से यह कहकर बुलाकर ले गया कि कुछ सामान लेने के लिए चल रहे हैं। उसके बार इतवारी देर रात तक भी वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने उसे तलाश करने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह घूमने के लिए जा रहा था। घर के नजदीक रास्ते में बनी सीमेंट की कुर्सी पर इतवारी लेटा हुआ मिला। उसने देखा तो इतवारी के गले पर नीले निशान पड़े हुए थे तथा नाक व मुंह से खून निकल रहा था। सिर में भी चोट के निशान थे। हिलाकर देखा तो इतवारी मृत अवस्था में था। शिकायत में कहा गया कि अमित उर्फ अंता ने अपने साथी बेदन, जोगिंद्र उर्फ जग्गा व अन्य के साथ मिलकर इतवारी की लाठी-डंडों से पीटकर व गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि अमित ने करीब दो माह पहले इतवारी के साथ मारपीट की थी, जिसमें आपसी समझौता हो गया था। अमित अपने पिता की हत्या के मामले में पैरोल पर है तथा तीनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। उनके परिवार को आरोपियों से खतरा बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शराब के नशे में पिता की गोली मारकर की थी हत्या
हत्या का मुख्य आरोपी अमित नशे का आदी है। साल 2020 के सितंबर माह में आरोपी अमित ने अपने पिता करतार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी अमित शराब के नशे में घर में झगड़ा कर रहा था। उसके पिता करतार ने विरोध किया तो उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से आरोपी पैरोल पर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed