{"_id":"61b4e6b7179e1820551e2893","slug":"the-young-man-escaped-and-shot-the-friend-palwal-news-noi620785065","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक बचकर भागा तो दोस्त को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक बचकर भागा तो दोस्त को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। सोहना रोड स्थित सैनी नर्सरी के समीप बाइक सवार हमलावरों ने 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर मृतक के दोस्त को मारने आए थे, वह जान बचाकर भाग निकला तो हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। हमलावरों ने तीन गोलियां चलाईं। घायलावस्था में युवक को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हथीन गेट चौकी पुलिस ने मृतक की भाई की शिकायत पर एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी यश तिवारी के वर्ष 2019 में उसका झगड़ा हुआ था। झगड़े में समझौता भी हो गया था, परंतु यश उस बात की रंजिश रखे हुए था। शुक्रवार को यश का उसके पास फोन आया और मिलने के लिए कहा। रोहित ने मिलने के लिए मना कर दिया। यश के बार-बार फोन करने पर भी उसने फोन नहीं उठाए। शनिवार को यश तिवारी रोहित के घर पहुंच गया। रोहित की मां ने अपने फोन से यश से बात कराई तो यश ने मिलने के लिए हां कह दिया। रोहित ने कहा कि वह सोहना रोड स्थित सैनी नर्सरी के पास है। उसके साथ जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी राजबीर भी था। कुछ देर बाद यश तिवारी पैशन बाइक पर सवार होकर आ गया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। कुछ देर बात करने के बाद यश ने बंदूक निकाली और रोहित पर फायर कर दिया, परंतु वह बच निकला। मौका देख रोहित खेतों की तरफ भाग गया। यश ने दूसरा हवाई फायर किया। तीसरी गोली उसने मौके पर खड़े राजबीर के सीने में मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी मृतक राजबीर के भाई राजू की शिकायत पर एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छह माह पहले पिता की हो चुकी है मौत
जिला नागरिक अस्पताल में मृतक राजबीर की मौत के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां बेटे की लाश को देखकर बार-बार बेहोश हो रही थी। राजबीर की मौत से आहत मां कह रही थी कि बेटे का क्या कसूर था। वह तो अपने दोस्त के साथ टहलने गया था। मृतक राजबीर के छोटे भाई राकेश ने बताया कि जून माह में उनके पिता मामचंद की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वे तीन भाई है। बड़े भाई का नाम राजू है। मझला भाई राजबीर हथीन गेट पर बिजली की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। राजबीर के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र पांच वर्ष है तथा छोटा बेटा अभी ढाई वर्ष का ही हुआ है।
विज्ञापन
साल 2019 में हुए झगड़े का 10 लाख में हुआ था फैसला
रोहित ने बताया कि आरोपी यश तिवारी से उसकी दोस्ती थी। वर्ष 2019 के जून माह में पैसों के लेन-देन में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े में यश को चाकू लग गया, जिसका मुकदमा भवन कुंड चौकी में दर्ज किया गया था। यश ने रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। पंचायत से मामले में समझौता हो गया था। समझौते की एवज में यश को 10 लाख रुपये भी रोहित के परिवार वालों ने दिए थे। रोहित ने बताया कि अब यश उससे दोबारा संपर्क करने की कोशिश कर रहा था।